यूक्रेन में कहर बरपा रहे रूसी सैनिकों को इस मॉडल ने दिया हथियार छोड़ साथ सोने का ऑफर

By: Ankur Tue, 01 Mar 2022 3:51:42

यूक्रेन में कहर बरपा रहे रूसी सैनिकों को इस मॉडल ने दिया हथियार छोड़ साथ सोने का ऑफर

रूस की सेना यूक्रेन में कहर बरपा रही हैं और राजधानी कीव में लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। वहीँ रूसी सेना सभी हथियारों के साथ भी यूक्रेन में घुस रही हैं। दुनिया के कई देश युक्रेन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीँ युक्रेन के आम लोगों ने भी रूस की सेना के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं। इस बीच एक मॉडल ने व्लादिमीर पुतिन के लड़ाकों को अनोखा ऑफर दे डाला जिसमें उसने कहा कि अगर वे अपने राष्ट्रपति का आदेश मानने से इनकार करते हैं और यूक्रेन से वापस लौट जाते हैं, तो वो हर सैनिक के साथ संबंध बनाने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं ट्विटर यूजर बैड किट्टी की जिसका एडल्ट साइट OnlyFans और इंस्टाग्राम पर लिली समर्स (Lilly Summers) नाम से अकाउंट है। लिली समर्स शुरू से ही यूक्रेन का समर्थन कर रही हैं और यूक्रेन के झंडे के साथ कई फोटो शेयर करके शांति की अपील भी करती रही हैं।

मॉडल रूस-यूक्रेन जंग को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर लिख रही हैं। अब इन सभी के बीच उन्होंने रूसी सैनिकों को खून-खराबा बंद करने के लिए संबंध बनाने का ऑफर दिया है। मॉडल ने लिखा है, 'मैं हर उस रूसी सैनिक के साथ संबंध बनाने के लिए तैयार हूं, जो यूक्रेन के प्रति नफरत और हथियार छोड़ने के लिए तैयार है'।

वहीं अब उनका कहना है कि रूसी सैनिकों को अपने राष्ट्रपति के आदेशों को मानने से इंकार कर देना चाहिए और यूक्रेन छोड़कर वापस लौट जाना चाहिए। यदि वो ऐसा करते हैं, तो मैं उनके साथ संबंध बनाने को तैयार हूं। मेरा ऑफर हर रूसी सैनिक के लिए है। आप देख सकते हैं एडल्ट स्टार ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, 'यदि कोई एक रूसी मरता है, तो मैं एक बिना कपडों वाली फोटो शेयर करूंगी। इसी तरह एक रूसी टैंक के नष्ट होने पर फॉलोअर्स को मेरा एक अडल्ट वीडियो मिलेगा और अगर कोई रूसी विमान को मार गिराता है, तो मैं उसे अपने साथ संबंध बनाने का मौका दूंगी'। अब उनका यह ट्वीट चर्चा का हिस्सा बन चुका है।

ये भी पढ़े :

# यूक्रेन में कर्नाटक के छात्र नवीन कुमार की मौत, खार्किव में रूसी बमबारी में गई जान

# कैमरे के सामने उर्फी जावेद ने कंधे से गिरा दी शर्ट, खोल दिए जींस के बटन, देखे तस्वीरें

# India's Got Talent: जादूगर की जादूगरी ने उड़ाए सबके होश, आंखों के सामने गायब कर दी लड़की, जैकी श्रॉफ हुए शॉक्ड

# इंदौर: Odontoma बीमारी से ग्रसित था 10 साल का ये बच्चा, डॉक्टरों ने उखाड़े 30 दांत

# ब्लैक साड़ी, रेड ग्लॉसी लिपस्टिक और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाकर Monalisa ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस बोले - क्या अदा...क्या जलवे

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com